Homeझाबुआझकनावदाबोल बम - बोल बम के नारों के साथ निकले रामनगर रायपुरिया...

बोल बम – बोल बम के नारों के साथ निकले रामनगर रायपुरिया के कावड़ियो का नगर में किया भव्य स्वागत   चल रे कांवडीया शिव के धाम

पियूष राठौड़ झकनावदा

झकनावदा – सावन महीने में बाबा महाकाल को जल चढ़ाने के लिए दूर-दूर से कावड़ियों का आवागमन निरंतर जारी है,

पावन मास श्रावण में भोले के भक्तो द्वारा कंधो पर कावड़ उठा कर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए आज रामनगर रायपुरिया की टीम द्वारा प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रृंगेश्वर महादेव से जल भर कर झकनावदा नगर में प्रवेश करते ही नगर के सामाजिक कार्यकर्त्ता द्वारा सभी कावड़ियों का ढोल धमाको के साथ , कावड़ियों को गले में दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया और उनके लिए स्वल्पाहार की उत्तम व्यवस्था रखी गई ।

इस अवसर पर उपस्थित हर कार्य में अग्रणी रहने वाले हेमेन्द्र कुमार जोशी ,समाज सेवी प्रकाश राठौड़ ,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड, राधेश्याम बैरागी, फकीरचन्द माली, जीवन बैरागी, पंकज राठौड़, पत्रकार पियूष राठौड़ आदि मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!