Homeझाबुआकेथौलिक डायोसिस झाबुआ के द्बारा इन दिनों वृक्षा रोपण जारी है। बिशप...

केथौलिक डायोसिस झाबुआ के द्बारा इन दिनों वृक्षा रोपण जारी है। बिशप पीटर खराड़ी के संरक्षण में एवं युवा आयोग के निर्देशक फादर विशाल माल की अध्यक्षता में वृक्षा रोपण किया जा रहा है । इसी के तहत में बीते रविवार को जोबट में वृक्षा रोपण किया गया

सद्भावना कॉन्वेंट स्कूल परिसर जोबट में फा.साजू और फा. विशाल माल के साथ युवाओ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। फा. विशाल द्वारा समाज को किस प्रकार प्रकृति के संरक्षण, देखभाल करनी चाहिए आदि को पोधारोपण करवाकर उसके महत्त्व बताया गया साथ ही पौधारोपण करने के लिए सभी युवाओं को और सभी समाज के भाई बहनों से आह्वान किया गया।

सभी युवाओं ने इस सराहनीय कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया और प्राकृतिक संसाधनों की देखभाल और रख रखाव के लिए संकल्प लिया गया

और पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का नारा भी दिया गया और गर्मी के मौसम में हमने महसूस किया कि पेड़ का होना कितना जरूरी होता है वातावरण तापमान को सामान्य बनाए रखने मे ऐसी स्थिति मे समाज को समझदार बनकर पेड़ पौधो की देखभाल और सरक्षण करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!