रिपोर्टर-सुनील खोड़े
—————————————-
पेटलावद। यातायात सुधार के लिए पेटलावद पुलिस ने चलाया विशेष अभियान बीच सड़क पर या सड़क किनारे वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों को पहले समझे दी गई अन्यथा इसके बावजूद यदि नहीं माने तो होगी चालानी कार्यवाही इसी के साथ गांधी चौक से लेकर श्रद्धांजलि चौक सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों और ठेला गाड़ी पर सामग्री बेचने वाले तकरीबन 30 से अधिक दुकानदारों को नोटिस भी थमाए गए

इसी के साथ सभी से अपील की गई की यातायात सुधार में सभी सहयोग करें अन्यथा अगली बार जब भी कार्रवाई शुरू होगी सीधे चालानी कार्रवाई की जाएगी फिर किसी को भी समझाइस का मौका नहीं दिया जाएगा उक्त कार्यवाही पेटलावद एसडीओपी सौरभ तोमर के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रदीप वॉल्टर के मार्गदर्शन में सूबेदार कमल मिंदल ने पुलिस कमियों के सहयोग से उक्त कार्रवाई की