Homeअलीराजपुरअलीराजपुर जिले में शराब माफियाओं का तांडव । तेज गति से...

अलीराजपुर जिले में शराब माफियाओं का तांडव । तेज गति से शराब की गाड़ी लेजाते वक्त कार अनियंत्रित होकर पलटी एक महिला की मौत । अलीराजपुर में शराब की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर जिले के सोंडवा ब्लॉक के ग्राम कटवाड़ में कल अवेध रूप से शराब का व्यापार करने के उद्देश से बियर भरकर एक कार तेज गति से जा रही थी की अचानक कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलटी खाकर एक घर में जा घुसी जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और एक और व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल रेफर किया है ।।जहा उसका इलाज चालू है ।।अलीराजपुर जिले में लगातार अवेध शराब का परिवहन दिन दहाड़े बेखौफ चालू है जबकि अलीराजपुर जिले में शराब की जितनी भी दुकानें है वहा से एक व्यक्ति को सिर्फ एक बोलता शराब का विक्रय करना है फिर इतनी मात्रा में शराब पाया जाना अलीराजपुर जिले के ठेकेदार द्वारा कही अवेध रूप से शराब का विक्रय खुल्ले आम तो नही किया जा रहा

और जिस पर जिले का आबकारी विभाग अपनी मोन स्वीकृति तो प्रदान नही कर चुका क्योंकि अभी तक जितनी भी शराब पकड़ी गई है वह सभी अवेध है तो फिर जिले भर में वैध दुकानें क्यों खोलकर रखी है ।जब जिले भर में शराब अवेध रूप से ही बेचना है तो फिर वैध दुकानों का संचालन बंद हो जाना चाहिए ।।।घटना के बाद सोंडवा थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है और घटना का प्रकरण दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!