Homeझाबुआसारंगीसारंगी से बाबा अमरनाथ धाम दर्शन के लिए भक्तों का जत्था रवाना।

सारंगी से बाबा अमरनाथ धाम दर्शन के लिए भक्तों का जत्था रवाना।

वॉइस ऑफ झाबुआ से सुरेश परिहार।

संजय उपाध्याय की यह 15वी ओर राजु भाई सतोंगीया की 25 वी यात्रा है। सारंगी से बाबा अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू हो गई है दुनिया भर से लोग बाबा अमरनाथ के धाम पहुंच रहे हैं, हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर सारंगी रायपुरिया पेटलावद से बाबा के भक्त बाबा के दर्शन के लिए हंसते गाते रवाना हुए।

बाबा के सभी भक्त पहले नगर के खेड़ापति हनुमान मंदिर पर बाबा हनुमान जी बल लेकर उज्जैन के लिए रवाना हुए, ओर उज्जैन बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे वहां से ट्रेन में बैठकर जम्मू पहुंचेंगे जम्मू से बालटाल वाले रास्ते से पैदल चलकर बाबा अमरनाथ के दर्शन करेंगे।

यात्रा संयोजक संजय उपाध्याय राजू भाई सतोगीया ने बताया हमारी यह यात्रा उज्जैन, जम्मू, श्रीनगर , शिवखोड़ी धाम, माता खीर भवानी ,बालटाल बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद यात्रा का समापन होगा, राजू भाई सतोगिया की यह 25 वीं यात्रा है एवं संजय उपाध्याय की 15 वीं यात्रा है यात्रा पर जाने से पहले सभी शिव भक्तों ने खेड़ापति हनुमान जी, कान्हा जी, मां अंबे का आशीर्वाद लेकर रवाना हुए।

बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए सारंगी से यात्रा संयोजक संजय उपाध्याय, अनीश वर्मा, सतीश पाटीदार, दीपक पाटीदार, रजनीश पाटीदार , ओम प्रकाश प्रजापत ,हरीओम लोहार, पुष्कर शर्मा, विनोद पाटीदार, संगीता पाटीदार प्रकाश राठौड़, मनीष राठौर आदि यात्रीयों को बाबा के धाम दर्शन के लिए नगर वासियों ने पुष्प माला से स्वागत सत्कार कर गांजे बाजें के साथ विदा किया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!