Homeझाबुआपुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 80 लाख रुपए नगदी पकड़े। ...

पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से 80 लाख रुपए नगदी पकड़े।  बदनावर पुलिस को दाहोद व झाबुआ के दो युवकों की कार से मिले नोटो के बंडल। 

वॉइस ऑफ झाबुआ। 

योगेश गवरी।

 इन दिनों धार जिले की पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग का एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे सोमवार एक होंडा सिटी सफेद रंग की कार में दो युवक बड़ी मात्रा में नगद रुपए लेजाते धाराएं। धार जिले के बदनावर में पुलिस चेकिंग के दौरान दाहोद निवासी झाबुआ के व्यापारी दिव्य पिता अरविंद कुमार उर्फ चीनू चोपड़ा व रितेश पिता सेनिकमल झाबुआ की कार से चेकिंग के दौरान 80 लाख रुपए नगद मिले हैं, बदनावर थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने पूरी जानकारी देते हुए

बताया कि पुलिस टीम ने गुजरात की गाड़ी क्रमांक GJ 20 CA 7000 आती हुई दिखाई दी, कार को रोक कर चालक दिव्य पिता अरविंद कुमार उर्फ चीनू चोपड़ा निवासी श्रीमंत सोसायटी ओल्ड इंदौर हाईवे रोड दाहोद हाल मुकाम झाबुआ एवं एक और साथी रितेश कुमार जैन निवासी झाबुआ से पूछताछ गई की गई तो वह संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे पाए

शंका होने पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो कार के अंदर से एक सफेद रंग के थैले में 80 लाख रुपए दिखाई दिए, पुलिस ने रुपए जप्त कर पूछताछ के लिए दोनों को थाने ले गई। पूछताछ में दोनों युवक यह पैसे कहां से लाएं और कहां ले जा रहे थे इस बारे में पुख्ता दस्तावेज नहीं दिखा पाए, फिलहाल यह राशि जब्त कर ली गई है और जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!