परिवेश पटेल रायपुरिया
मोहनकोट के समीप ग्राम रंगपुरा में एक दुखद घटना सामने आई है। राहुल मेड़ा नामक युवक ने ₹4000 के मामूली मांग ,लेन के विवाद में अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। इस घटना ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैला दी है।
घटना के अनुसार, राहुल मेड़ा का मोहनकोट के व्यापारी विशाल भंडारी के साथ 4000 रुपए को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद से परेशान होकर राहुल ने यह कठोर कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
राहुल की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि विशाल भंडारी द्वारा किए गए दबाव और धमकियों के कारण ही राहुल ने आत्महत्या की है। पुलिस ने राहुल की पत्नी के आवेदन पर विशाल भंडारी के खिलाफ धारा 306 (आत्म हत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।