दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा आधार सेंटरों से आज भी आधार को व्यवस्थित तरीके से अपडेट नही किया जा रहा है क्योंकि आज ऐसा ही आधार कार्ड मुझे दिखा जिसमे आधार में हितग्राही के नाम के आगे अंग्रजी शब्द to लिखा है ।जिससे हितग्राही का आधार में अन्य सभी चीजे अपडेट तो हो रही है लेकिन इस अंग्रजी के शब्द to की वजह से हितग्राही की सारी मेहनत और उसका आधार बेकार हो रहा है क्योंकि किसी भी पोर्टल में ekyc और बैंक में खाता खुलवाते वक्त इस to शब्द की वजह से किसी का भी बैंक सॉफ्टवेयर खाता नही खोल पा रहा है जिससे रोजाना कई लोग आधार होने के बाद भी दर दर भटक रहे है ।जिला प्रशासन को विशेष तौर पर इस और ध्यान देना चाहिए और सभी आधार सेंटरों को सूचना भेजना चाहिए कि इस तरीके की कोई भी त्रुटि हुई तो विधिवत कार्यवाही होगी ।।