रिंगनोद:- (योगेश गवरी) नगर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ग्रामीणों ने मतदान किए नगर एवं आसपास के मजरे टोली में ट्राइबल क्षेत्र होने के पलायन ज्यादा हुए साथ ही वर्तमान में चार धाम तीर्थ के लिये भी ग्रामीण रवाना हुए जिसके कारण मतदान में कमी देखी गई है । दिन भर की तेज गर्मी और शाम 4:30 बजे अचानक मौसम ने रूख बदला तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी सुरु हो गई जिससे मतदान पोलिंग बूथ पर अधिकारि नजर गाड़ कर बैठे रहे पर मतदाता मतदान करने नही पहुँचे सेक्टर अधिकारी दीपक बामनिया ने बताया कि रिंगनोद,भिलखेड़ी,नयापुरा ,गुमानपुरा पंचायत में लगभग 70से 75 % मतदान हुए। 106 वर्ष की उम्र में पहुचे मतदान के लिए । रिंगनोद पंचायत के मालपुरिया मजरे से वैसला ऊँकार चौकीदार ने 106 वर्ष की उम्र में मतदान किया साथ ही महिलाओ में ज्यादा उत्साह देखा गया कोई वीलचेयर से तो कोई लकड़ी के सहारे देने पहुंचे मतदान।