Homeअलीराजपुरचंद्रशेखर आजाद नगर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से...

चंद्रशेखर आजाद नगर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन। समर कैंप में खेल प्रतिभाओं में अपार उत्साह।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा बच्चों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग,जिला आलीराजपूर की ओर से समर कैंप का आयोजन नगर के मंडी ग्राउंड में किया जा रहा हैं।खेल प्रशिक्षक राजकुमार जैन ने बताया कि जीवन में खेलों का बड़ा महत्व हैं आजकल के बच्चों में खेलों के बजाय मोबाईल के प्रति ज्यादा आकर्षण हैं जो उनकी शारीरिक व मानसिक स्थिति के लिए घातक होता जा रहा हैं| इसी के तहत् बच्चों व युवा प्रतिभाओं को खेल से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए नगर के मंडी ग्राउंड में खेल प्रशिक्षक निलेश वसुनिया, राजकुमार जैन एवं मुस्तफा बुली,गौरव सोलंकी के द्वारा प्रशिक्षण बच्चों को खेल प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।

आयोजन में प्रतिदिन नगर के 50 से 60 बच्चे भाग लेकर खेलों के तहत क्रिकेट और फुटबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं,आयोजन को लेकर बच्चों में अपार उत्साह देखा गया। खेल प्रशिक्षकों के द्वारा नगर के अधिक से अधिक बच्चों को समर कैंप में आने हेतु अपील की हैं जिससे बच्चों को शुद्ध मनोरंजन के साथ-साथ अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!