रिपोर्टर-परिवेश पटेल
———————————–
रायपुरिया। कांग्रेस के द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर आज रायपुरिया में कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा और भाजपा के मंत्रियों पर विवादित बयान बाजी की इसी के साथ श्री भूरिया ने भरे मंच से कहा कि भाजपा के उद्योग मंत्री चैतन्य काश्यप उद्योगों में लूट मचा रहे हैं और पेटलावद विधायक और कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ना बोलती है ना सुनती है बेचारी सीधी है।
लेकिन वन मंत्री नागर सिंह चौहान माफिया है और अवैध शराब ओर रेत का धड़ल्ले से मिनिस्टर के दम पर कारोबार संचालित कर रहा है। कट्ठीवाड़ा में आदिवासियों के जंगल को भी काटने का काम किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांतिलाल भूरिया ने कहा कि इस बार कांग्रेस को पूरी ताकत के साथ जितना है और केंद्र में राहुल गांधी की सरकार बनाना है।