Homeझाबुआयहां हुई भीषण आगजनी की घटना... 4 पशु जिंदा जले...फायरब्रिगेड मौके पर...

यहां हुई भीषण आगजनी की घटना… 4 पशु जिंदा जले…फायरब्रिगेड मौके पर –

हेमंत राठौड़

करडावद। अभी से कुछ देर पहले पेटलावद पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम करडावद में रामगढ़ मार्ग पर एक खेत पर बने पशु शेड में अचानक शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई, जिससे खेत पर पशु शेड में मौजूद पशु आग की चपेट में आ गए।

घटना में 3 पशुओं की जिंदा जलने से मौत हो गई है। वही कुछ पशु मौके भाग निकले अन्यथा वह भी आग की चपेट में आ जाते।

आगजनी की घटना को लेकर फायर ब्रिगेड मौके पर हो चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

आगजनी की घटना किशन पिता भेरूलाल आंजना के खेत पर होना बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!