रिपोर्टर-सुनील खोड़े
———————————-
पेटलावद। बारात लेकर आ रहा ट्रैक्टर बीती रात दुर्घटना का शिकार हुआ जिसमें एक की मौत हो गई 4 से 5 लोग गंभीर घायल प्राप्त जानकारी अनुसार, करवड़ चौकी अंतर्गत आने वाला गांव रुनजी से गुरुवार दोपहर के वक्त बारात खाखरा पड़ा गई थी जहां से वापस लौटते वक्त दहेज का सामान और उसके साथ 7 से 8 लोग ट्रैक्टर में सवार थे जिसमें कुछ बच्चे और महिलाएं भी मौजूद थी जो कि जाम्बुपाड़ा स्थित एक कुएं के मुंडेर पर असंतुलित होकर पलट गया जिसमें योगेश पिता प्रकाश गरवाल उम्र 27 जो दहेज के समान सहित कुएं में जा गीरा जिससे उसकी मृत्यु हो गई गौरतलब है की कुआं पानी से पूरा लबालब भरा था परंतु रात भर मशक्कत करने के बाद मृतक योगेश का पता चल पाया