परिवेश पटेल
रायपुरिया पुलिस ने बरामद की 100 लीटर अवैध ताड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार। थाना जयसीराम बर्डे ने बताया कि रायपुरिया में आरोपी सरदार खराडी निवासी छोटी गोला से मुखबीर की सूचना पर 100 लीटर अवैध ताड़ी बरामद की गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वही लगातार आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि इतनी अधिक मात्रा में आरोपी ताड़ी कहां से लाया था।