Homeरतलामपिपलोदापिपलोदा नगर में हुवा बीसीजी वेक्सिनेशन का शुभारंभ, अतिथियों ने स्वयं वैक्सीन...

पिपलोदा नगर में हुवा बीसीजी वेक्सिनेशन का शुभारंभ, अतिथियों ने स्वयं वैक्सीन लगवा कर दिया जागरूकता का संदेश

नीप्र एज़ाज़ शैख

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज से मध्य प्रदेश के 26 जिलों में जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय पर बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ पिपलोदा नगर में भी मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष संजय पुरी गोस्वामी तथा अध्यक्ष प्रतिनिधि वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद श्याम बिहारी पटेल उपस्थित रहे प्रथम टीका रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष संजय पुरी गोस्वामी द्वारा स्वयं लगवा कर आमजन को यह संदेश दिया कि आप अगर टीबी के मरीज के संपर्क में आए है या मधुमेह के मरीज है

तो यह टीका अवश्य लगवाएं और टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाएं संजय पुरी गोस्वामी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि इस महत्वपूर्ण टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाएं आज हमारे देश में टीबी के केस आधिकारिक संख्या में है बीसीजी टीकाकरण के माध्यम से अपने आप को इस बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है,ओर हम माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टीबी मुक्त भारत अभियान में अपना महत्ता योगदान देकर देश को क्षय मुक्त करने में अपनी भूमिका निभा सकते है ,कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर,एएनएम शोभा वर्मा,आशा कार्यकर्ता कृश्णा सूर्यवंशी, सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!