दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा मुख्यालय से मात्र 8किलोमीटर दूर स्थित प्राचीन गुफा में स्थित महादेव शिव भगवान को आज महाशिवरात्रि पर्व पर हजारों की तादाद में चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा के आस पास के हजारों भक्त झोतराडा स्थिति भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचे जिसमे आसपास के ग्रामीणों द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना की जा रही है ।और साथ ही मंदिर समिति द्वारा लगाए गए मैले का जिसमे झूले लगाए गए है जिसमे दर्शन के बाद भक्तो द्वारा झूला भी झूला जा रहा है कल रात्रि से भगवान की साज सज्जा और आने वाले भक्तो के पानी और रुकने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई थी ।और शाम को महाआरती के बाद महाप्रसादि का आयोजन किया जाएगा।