विरेन्द्र वसुनिया उदयगढ़ संवाददाता
विधानसभा चुनाव के बाद अब राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. प्रदेश की दो प्रमुख सियासी दल बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार बैठक आयोजित की जा रही है ऐसे में राजस्थान, मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाने वाली भारतीय आदिवासी पार्टी भी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है

मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले ही कई जिलों में जिम्मेदारी सौपी जा रही है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलालरोत व प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर लाल गरवाल की अनुसंशा पर धर्मेन्द्र अजनार जी को अलीराजपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओ में हर्ष का माहौल है बड़ी जिम्मेदारी पाकर धर्मेंद्र अजनार जी ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयो का आभार व्यक्त किया है ।