बालुसिंह बारिया
सरदारपुर- भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 26 फ़रवरी से 1 मार्च तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह “करो सही शुरुआत,बनो वित्तीय-स्मार्ट” की थीम पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र बदनावर द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से 29 फरवरी को सरदारपुर ब्लॉक के श्री राजेन्द्रसूरी शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर जिला धार में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को भारतीय रिजर्व बैंक के उपक्रम में स्वाधार फीनएक्सेस टीम के वित्तीय साक्षरता केन्द्र इंचार्ज विनोद डोडियार, ट्रेनर धिरज मोरे के द्वारा बचत और कंपाउंडिंग की शक्ति, छात्रों के लिए बैकिंग अनिवार्यताएं, डिजीटल और सायबर स्वच्छता एवं बैंक के विभिन्न खातों, सरकारी योजनाओं, बचत, बीमा, कर्ज, शिकायत निवारण, साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल लेनदेन के बारे में जानकारी प्रदान की गई साथ ही महत्वपूर्ण वीडियो प्रोजेक्टर माध्यम से चलाए गए।

इस अवसर पर धार जिला अग्रणी बैंक से एलडीओ विवेक पांडरजी, बैंक ऑफ इंडिया राजगढ़ से ब्रांच मैनेजर अमित कुमार सर ने उपस्थित होकर स्वाधार टीम के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान महाविद्यालय प्रिंसिपल प्रोफेसर एल एस अलावा, प्रोफेसर सरिता जैन मैम,प्रोफेसर आर के जैन सर, प्रोफेसर डी एस मुजाल्दा सर एवं स्वाधार फिनेएक्स से एरिया मैनेजर मेमन रेशवाल सर एवं ट्रेनर आसाराम सोलंकी शामिल हुए। सभी महानुभावों द्वारा उनके जीवन में हुए बैंकिंग फ्रॉड एवं साइबर क्राइम के कुछ उदाहरण भी साझा किए साथ ही विद्यार्थियों को अपने आसपास के लोगों को भी वित्तीय तौर पर जागरूक करने में सहायता हेतु आग्रह किया। स्वाधार फीनएक्सेस संस्था को महाविद्यालय स्टॉफ और विद्यार्थियों ने वित्तीय मजबूती प्रदान करने एवं उनके महाविद्यालय में वित्तीय कार्यशाला आयोजन करने के लिए आभार व्यक्त किया एवं स्वाधार टीम के कार्य की सराहना की।