Homeअलीराजपुरजोबट अलीराजपुर नगर में खुल्ले आम अहाते चल रहे है जिला...

जोबट अलीराजपुर नगर में खुल्ले आम अहाते चल रहे है जिला आबकारी विभाग कार्यवाही ही नही करता जो करती है वो पुलिस करती है जिला प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे है होटल और ढाबे

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर जिले के कोई भी बड़े नगर गांव कस्बों में खुल्ले आम बिना अनुमति होटलों और ढाबे में शराब का विक्रय किया जा रहा है जिनको रोकने वाला कोई नहीं अलीराजपुर मुख्यालय जोबट,भाभरा , उदयगढ़, ,कठ्ठीवाडा सेजावाडा ,बरझर ,खट्टाली ,सोंडवा ,चांदपुर , नानपुर ,वालपुर उमराली बखतगढ़ जेसे बड़े नगरों और गांवों में किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं है फिर भी रोजाना शराब विक्रय जोरों पर है ।जिला आबकारी विभाग हमेशा कुंभकरणीय नींद में सो जाता है अगर जिले भर में गैर कानूनी रूप से शराब का परिवहन भी होता है तो उसको पुलिस विभाग अपनी मुस्तैदी से रोकता है ।लेकिन आबकारी विभाग पुलिस की कार्यवाही के बाद ही आता है जिले भर में सभी संचालित शासकीय शराब दुकानों पर शराब की बिक्री दुकान संचालक या ठेकेदार की मर्जी से होती है जहा दुकान पर एक बोतल एक व्यक्ति को बेचना है लेकिन यहां दुकानों से सीधे पेटियां गाड़ियों में भरकर बेची जा रही है किसी भी शासकीय दुकानों के आसपास कोई भी आबकारी विभाग का अधिकारी और कर्मचारी दिखाई ही नहीं देता जिसके बाद रोजाना दुकानों से ही सीधे विक्रय की प्रक्रिया चालू हो जाती है ।।जहा तक देखा जाए तो किसी भी व्यक्ति को एक से ज्यादा बोतल बेचने का प्रावधान की नही है लेकिन क्या करे रोजाना होलसेल का विक्रय किया जाता है जो एक व्यक्ति को एक से ज्यादा बोतल विक्रय की जा रही है ।उसका हिसाब किताब कोई देखने वाला ही नही ।जिले भर में शराब का व्यापार दिन दुगना और रात चोगना हो रहा है लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन इस और ध्यान ही नही देती जिससे रोजाना अपराध और अपराधी जिले भर में बेखौफ घूमते है साथ ही जेसे पिछले दिनों वाहनों पर पत्थर बाजी की थी वैसे कृत्य कर संपूर्ण आम जनता को भयभीत कर देते है और पूरे जिले की छबि खराब कर देते है ।जिला प्रशासन ध्यान दे जिले भर में छोटे बड़े जितने भी होटल ढाबों में चल रही सेटिंग बंद करवाए और उन फर्जी होटलों और ढाबे पर जहा शराब का विक्रय गैरकानूनी है बंद करवाए ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!