परिवेश पटेल रायपुरिया
बाल विवाह की समस्या से निपटने के लिये जिले के कप्तान अगम जैन पुलिस अधीक्षक झाबुआ के द्वारा कडी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है बाल विवाह रोके जाने के संबध मे SDM पेटलावद अनिल कुमार राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी सौरभ तोमर अनुभाग पेटलावद, के मार्ग दर्शन मे निरीक्षक थाना प्रभारी दिनेश रावत के द्वारा एक टीम गठित की गई है। इसी तारतम्य मे दिनांक 21.01.2024 को श्री दिनेश रावत को सुचना मिली की ग्राम हिरानिनामापाडा (मोटाकुआ) मे बाल विवाह किया जा रहा है,

इस सुचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी के द्वारा अपनी टीम को तत्काल ग्राम मोटाकुआ रवाना किया गया एवं महिला एवं बाल विकाश पेटलावद की सुपरवाईजर साधना शर्मा प्रयवेक्षक मतु बिलवाल भी मौके पर पहूचे और काफी समझाईस के बाद बाल विवाह को रूकवाने मे सफलता प्राप्त की इस उल्लेखनिय कार्य मे महिला एवं बाल विकाश पेटलावद की टीम पुलिस थाना रायपुरिया के सहायक उप निरीक्षक श्री फौदलसिह भदौरिया , प्र.आर. 497 पवन चौहान , म.आर. 601 ऊषा अलावा का योगदान सराहनीय रहा