संवाददाता@-सुनील खोड़े
पेटलावद ।आज दिनांक 9 जनवरी को पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले में तीन थाना प्रभारीयो को इधर से उधर किया है। जिसमें पेटलावद पुलिस थाना प्रभारी के रूप में प्रदीप वाल्टर को पदभार सोपा गया है। श्री वाल्टर पूर्व में पुलिस थाना कालीदेवी पर पदस्थ थे, जिन्हें अब पेटलावद थाना सोपा गया है। वही पेटलावद थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल को झाबुआ डीआरपी लाइन भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार पेटलावद थाना प्रभारी के रूप में प्रदीप वाल्टर ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पुलिस स्टाफ के द्वारा उन्हें फूलों से स्वागत कर बधाई दी गई।