Homeधाररिंगनोदरिंगनोद के मजरा उंडेड मे चोरी की वारदात बढ़ने के कारण...

रिंगनोद के मजरा उंडेड मे चोरी की वारदात बढ़ने के कारण ग्रामवासियो ने चौकी पर ज्ञापन दिया

रिंगनोद:- (योगेश गवरी) रिंगनोद नगर के समीप उण्डेढ माजरा लिमडीपाडा, मालपुरीया , मवडी करमदिया गांव आते हैं इन ग्रामों में दिन दहाड़े चोरी की वारदाते बढ़ती जा रहा है जिससे गांवों में दहशत का माहौल बन रहा है जिससे ग्रामीण जन एकत्रित होकर रिंगनोद चौकी पर आवेदन दिया गया ज्ञापन के द्वारा बताया कि मजरों में गाय भैंस बकरियां दिन दहाड़े लूट जैसी वारदात बढ़ती जा रही है समीप ही अति प्राचीन गोमुख धाम है यहां पर दूर दराज से भक्तजन दर्शन के लिए आते हैं भक्त जनों को चोरों का भय बना रहता है भक्तजन हमेशा संशय में रहते हैं उनके साथ कोई अनहोनी ना घटित हो जाए इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए ग्राम वासियों ने चौकी प्रभारी जगदीश निनामा को ज्ञापन दिया गया ग्राम वासियों का यह कहना है कि रात में दो बार यहां पर पेट्रोलिंग की जाएगी तो चोरी की वारदात पर अंकुश लग पाएगा आसपास में कृषि क्षेत्र होने के साथ किसानों के खेतों पर सिंचाई के साधनों मोटर पंप मोटरसाइकिल आदि का भी चोरी होने का डर हमेशा बना रहता है रिंगनोद चौकी प्रभारी से चर्चा के दौरान ग्राम वासियों की ने यह मांग रखी कि गांव में सतत पेट्रोलिंग होने पर गांव में चोरी की वारदात पर अंकुश लग पाएगा चौकी प्रभारी ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त बल न होने के कारण इतने बड़े क्षेत्र मे सभी दूर पेट्रोलिंग करना कर पाना संभव नहीं हो पता है फिर भी हमारे जवान सभी दूर एक-एक बार पेट्रोलिंग जरूर करते हैं ग्रामीण जन राजू कटारा ,प्रकाश ठाकुर नानूराम अमलियार ,लोकेश मछार कैलाश फौजी पाल, राकेश ग्रेवाल आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!