सुनिल डामर बामनिया
राजनेता, पूर्व राज्य सभा सांसद एवं शोषित,पीड़ित वर्ग आदिवासीयों के मसीहा स्व मामा बालेश्वर दयाल कि पुन्य तिथि पर मामा जी के अनुयाइयों का मामा जी के समाधी स्थल पर आना आरंभ हो गया।मामा जी के अनुयाई अल सुबह से ही बड़ी संख्या में राजस्थान के बांसवाड़ा,डूंगरपुर आदि जिलों से पद यात्रा के रूप में मामा जी के भजन कीर्तन करते हुए व हाथ में ध्वज लिए बामनिया समाधी स्थल पहुंच रहे हैं। जो कल 26 दिसंबर को पुन्य तिथि के अवसर पर मामा जी की समाधी पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।