Homeअलीराजपुरभाभराहमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के द्वारा हर पंचायत में भारत शासन...

हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के द्वारा हर पंचायत में भारत शासन की योजनाओं को आम ग्रामीणों तक रही है या नही इसकी चर्चा ग्रामीणों से की जा रही है जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर ने सरकारी योजनाओं की सही जानकारी अधिकारी कर्मचारी द्वारा ग्रामीणों को नही बताने पर आड़े हाथों लिया

आजाद नगर भाभरा संवाददाता 

आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही देश भर में महत्वपूर्ण योजनाओं के सही क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो रहा है या नही उसकी समीक्षा और उसकी जानकारी सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जमीनी आम नागरिकों से जाने और उनके क्रियान्वयन के लिए सभी आम ग्रामीणों को जानकारी उपलब्ध कराए और उनको किस विभाग से किन किन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और किन किन योजनाओं के द्वारा हितग्राहियों को भारत शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के द्वारा लाभ आगमी दिनों में दिया जा सकता है ।उसकी जानकारी ग्राम ग्राम फलिया फलिया संकल्प यात्रा के द्वारा आज घर घर पहुचाई जा रही है ।जिसको बताने के लिए स्थानीय स्तर के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे ।केंद्र और राज्य सरकार की निम्न योजना देश भर में संचालित या क्रियान्वित की जा रही है जिनके नाम जनजाति समुदाय को मिला सम्मान ,अवसर और अधिकार दिए जिसमे, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित। भारतीय वन अधिनियम में संशोधित कर बांस को रेगुलेटरी बंधनों से मुक्त किया गया। सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।विमुक्त ,घुमंतु,और अर्ध घुमंतु समुदाय के लिए विकाश और कल्याण बोर्ड का गठन किया ।

आदिवासी और अन्य वनवासियो के लिए अधिकारों को मिली मान्यता और रक्षा। गरीबों के लिए अवसंरचना का निर्माण नल जल योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,दिन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, वंचितों के लिए सामाजिक सुरक्षा, पीएम स्वनिधि योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा,अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री जन धन योजना,आयुष्मान भारत ,प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना,आत्मनिर्भर नारी सब पे भारी जिसके तहद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ,प्रधानमंत्री मुद्रा लोन ,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ,सुकन्या समृद्धि योजना,सही पोषण देश रोशन योजना,किसानों का कल्याण सुनिश्चित किया।प्रधानमंत्री किसान निधि , 8855 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र संचालित है ।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जिसके तहद मध्यप्रदेश में 90.78 लाख मीट्रिक टन से अधिक मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया । ऐतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया। स्वदेश दर्शन योजना के तहद बौद्ध सर्किट वन्यजीव सर्किट , इको सर्किट ,हेरिटेज सर्किट का विकाश जारी है । स्टार्ट अप इंडिया 3600 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप नवाचार ,इनक्यूबेशन और प्रोत्साहन के माध्यम से उद्यमिता के मनोभाव को बढ़ावा । आसान अनुपालन,आसान प्रक्रियाएं कानूनी सहयोग आदि योजना का पूरे देश में क्रियान्वयन होता है ।

इंदरसिंह डावर जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा से संवाददाता ने जब चर्चा की तो उन्होंने बताया की जिन जिन योजनाओं का क्रियान्वयन केंद्र शासन और राज्य शासन की ओर से किया जा रहा है । जिसको लेकर गांव गांव अधिकारी और कर्मचारी प्रचार प्रसार करने के लिए वाहन तो भेज रहे है सिर्फ प्रचार प्रसार किया जा रहा है लेकिन सभी ग्रामीणों को सूचना नही दी जा रही है देश की मोदी सरकार और भाजपा के द्वारा देश हित और आम लोगो के हित में किए गए कार्य और योजनाओं की सभी विभागों द्वारा जमीनी स्तर पर जानकारी नहीं होने से अनपढ़ आदिवासी ग्रामीण उसका लाभ ही नही ले पाते साथ ही उन्होंने कहा की मेरी जनपद क्षेत्र में देश के महान प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक देश को विकसित देश और विश्व में सबसे शक्तिशाली देश बनाने का जो निर्णय लिया है और देश के प्रत्येक जाती धर्म के लोगो के लिए हर प्रकार की योजनाएं बनाई है लेकिन अधिकारी कर्मचारियों की उदाशिनता और उनके द्वारा हर योजनाओं में भ्रष्टाचार करने के कारण जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है

और आम ग्रामीणों को योजनाओं की भी सही जानकारी नहीं है जिसके लिए ग्राम सरपंच ,सचिव सहायक सचिव जिम्मेदार है उसको ही सही तरीके से योजनाओं की जानकारी नहीं है तो ग्रामीणों को केसे बतापायेगे और उन योजनाओं का लाभ केसे आम ग्रामीणों को मिलेगा जिसके बाद उन्होंने कहा की प्रचार वाहन सिर्फ घुमाने के लिए नही मोदी जी की योजनाओं और उनका लाभ जनता को मिले और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए विकाश कार्यों को भी अधिकारी कर्मचारी बताए । मौके पर ही कई योजनाओं की जानकारी आम ग्रामीणों को नही होने पर अधिकारी और कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया और नाराज होकर कहा की जिला कलेक्टर से इसकी बात भी करूंगा ।जिससे सभी ग्रामीण आदिवासियो को हर योजना का लाभ मिले ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!