Homeझाबुआकल्याणपुराथाना प्रभारी हो तो ऐसा थाना प्रभारी कल्याणपुरा व उनकी टीम...

थाना प्रभारी हो तो ऐसा थाना प्रभारी कल्याणपुरा व उनकी टीम द्वारा किया सहरानीय कार्य लापता हुई बालिका रोशना उम्र 06 साल के परिजन की 1 घंटे में तलाश कर किया सुपुर्द

कल्याणपुरा कस्बा कल्याणपुरा के विजय राठोर निवासी कल्याणपुरा जरिये मोबाईल से मुझ थाना प्रभारी निर्भयसिंह भुरिया को बताया कि हॉस्पीटल गेट पर एक बच्ची उम्र 5-6 वर्ष की तीन चार घंटे से बेठी बेठी रो रही है कोई एक व्यक्ती उसे छोड़कर गया है जो अभी तक नही आया है बच्ची कम उम्र की होने से थाना प्रभारी द्वारा 100 डॉयल के आर.605 मनीराम व आर.310 सुरेन्द्र व चालक पुष्पेन्द्र को तुरंत रवाना किया । बच्ची को लेकर थाना आये बच्ची को पानी चाय-बीस्कुट व नाश्ता खीलाया व थाने के सामने बेठी गांव की महिलाओ को बुलाकर बच्ची को विश्वास में लेकर नाम पता पुछते उसने अपना नाम रोशना पिता सुरेश भुरिया बताया गांव से किसके साथ आई और कोन लाया उसके बारे में कोई जानकारी नही बताया । इस पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल , बच्ची का फोटो व नाम पता लिखकर शांती सुरक्षा समिति कल्याणपुरा ग्रुप व वसुधा ग्रुप, पत्रकार ग्रुप में फोटो भेजकर पता लगाने हेतु बताया गया था । पुलिस टीम कस्बा कल्याणपुरा में पता लगाने के दौरान पता चला कि एक व्यक्ती उम्र करीबन 50-60 वर्ष का था जो बच्ची को छोड़कर चला गया । बच्ची के परिजन का पता लगा तो उन्हे लेकर थाना आये नाम पता पुछते प्रकाश पिता कालु भुरिया उम्र 42 साल नि. ग्राम लोहारिया ने बताया कि मेरे पिता कालु पिता मेहजी भुरिया उम्र 62 साल नि. ग्राम लोहारिया के बच्ची के मामा के गांव रूनखेड़ा से लेकर कल्याणपुरा ईलाज कराने आये थे ईलाज पश्चात वह लड़की को हास्पीटल गेट पर छोड़कर शराब पीने के आदि होने से शराब पीने दुकान पर चले गये थे शराब का नशा अधिक होने व मदहोश होने से बच्ची रोशना उम्र 5-6 वर्ष को हॉस्पीटल गेट कल्याणपुरा पर छोड़कर ग्राम लोहारिया चले जाना बताया । बच्ची रोशना के बड़े पापा प्रकाश पिता कालु भुरिया उम्र 42 साल नि. लोहारिया को सुपुर्द किया । बच्ची रोशना को यदि समय रहते विजय राठोर द्वारा सुचना नही दि जाती और देर रात्री या अंधेरा हो जाता तो बच्ची के परिजन की तलाश करना मुश्कील हो जाती विजय राठोर व कल्याणपुरा पुलिस की सक्रीयता के कारण मात्र 01 घंटे के अंदर परिजनों की तलाश कर बच्ची को उसके परिवारजन को सुपुर्द किया है जो बहुत ही सराहनीय कार्य है । सराहनीय कार्य :- थाना प्रभारी कल्याणपुरा निर्भयसिंह भुरिया , सउनि. ज्ञानबहादुर , प्रआर.69 राजकुमार , आर.305 मनीराम , आरचा..310 सुरेन्द्र तथा विजय राठोर नि. कल्याणपुरा का सहरानीय योगदान रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!