Homeझाबुआमध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के...

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के 19 दिसंबर को पदभार ग्रहण में जिले भर के कांग्रेस जन शामिल होंगे जिले भर के नेताओं ने जीतू पटवारी उमंग सिंगार हेमंत कटारे को दी बधाई

झाबुआ :मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार 19 दिसंबर 2023 को अपराह्न 3:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने बताया कि

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी उस दिन सुबह 9 बजे इंदौर से कार द्वारा उज्जैन पहुंचेंगे और वहां भगवान महाकाल के दर्शन एवं पूजा अर्चन कर महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। पटवारी 11 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर 11:30 बजे देवास पहुंचेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत–सत्कार किया जाएगा।

तत्पश्चाप 12:30 बजे देवास से प्रस्थान कर आष्टा सीहोर बायपास मार्ग से होते हुए दोपहर 2 बजे बैरागढ़ पहुंचेंगे।

 पटवारी बैरागढ़ से रैली के रूप में इमामी गेट बुधवारा लिली टॉकीज चौराहा रोशन पुरा लिंक रोड होते हुए अपराह्न 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पदभार ग्रहण करेंगे। स्वागत रैली में मप्र विधानसभा में नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी उपस्थित रहेंगे

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका विधायक डॉक्टर विक्रांत भूरिया वीर सिंह भूरिया पूर्व विधायक वाल सिंह मीणा जेवियर मेडा निर्मल मेहता रमेश दोषी यमन शेख सुरेश मुथा मेथियस भूरिया आशीष भूरिया गौरव सक्सेना गेंदाल डामोर विजय भाबर विनय भाबर शंकर सिंह भूरिया हेमचंद डामोर मानसिंह मीणा चैन सिंह डामोर जसवंत भाबर किलो भूरिया नर्वेश अमलियार डॉ दिनेश गहरी सुरेश समीर चंदूलाल पडियार चंदन सिंह गहलोत कैलाश डामोर सलीम शेख ओवैस शेख धूम डामोर राशिद कुरैशी मालू डोडियार दीपू डोडियार बबलू कटरा रोहित हटीला धर्मेंद्र बामनिया काना गुंडिया सुरेंद्र अग्रवाल शंकर हटीला ठाकुर रविंद्र सिंह ठाकुर आदित्य सिंह गोपाल शर्मा जितेंद्र शाह खूना गुंडिया वसीम सैयद समद काजी करीम शेख गोलू कुरैशी आदि कांग्रेस नेताओं ने तीनों नवनियुक्त कांग्रेस नेताओं को बधाई दी एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!