वॉइस ऑफ झाबुआ
मेघनगर : मेघनगर ब्लॉक के ग्राम बांडीसेरा में तेंदुए ने ग्रामीण बच्चों पर किया हमला, गुवाली जंगल के बांडीसेरा बिट में तेंदुए के हमले में तीन बच्चे ओर महिला हुए गंभीर रूप से घायल।

घायल बच्चों का मेघनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया प्राथमिक उपचार। दो बच्चों की गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल किया गया।तेंदुए के मूवमेंट से ग्रामीणों में भय व्याप्त। हमले में घायल दोनों बच्चों की उम्र 10 वर्ष के कम। मेघनगर अस्पताल से रेफर घायल बच्चों को जिला अस्पताल ले जाने के लिए नहीं मिली सरकारी एम्बुलेंस।सूचना के बाद भी नही आया वनपाल।देर शाम रेंजर ने अस्पताल पहुँच कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की।

कहा वन विभाग उठाएगा घायल बच्चो के उपचार का खर्च। बांडीसेरा के ग्रामीण से जब बात हुई तो उन्होंने बताया कि तेंदुए ने तीन बार हमला किया जिसमें सुबह 11:00 बजे जंगल में बच्चों पर हमला किया फिर उसके बाद 4:00 बजे गांव में हमला किया 6:30 बजे महिला पर हमला किया जिसमें महिला भी गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल वन विभाग ने तेंदुए से हुई हमले की पुष्टि जरूर की है।