बोरवेल में गिरे बच्चे को खुदाई कर निकाला गया बाहर अस्पताल भेजा गया ।
जांच के बाद डॉक्टरो की टीम ने बच्चे को मृत घोषित किया ।
दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
जोबट तहसील के ग्राम खंडाला ग्राम में एक पाच वर्षीय बालक खुले बोरवेल में गिरने की घटना सामने आई बाद पोकलेन से उसकी खुदाई कर बच्चे को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल एंबुलेंस के जरिए पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल में कुछ देर डॉक्टरों ने जांच के बाद इलाज शुरू किया लेकिन कुछ देर बाद इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड दिया ।जिसके बाद सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंचे और बच्चे के बारे में जानकारी ली ।जिसके बाद बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया ।।