Homeधाररिंगनोदश्रीगणेश बड़केश्वर महादेव गोशाला धाम में गोकृपा कथा 16 दिसंबर से शुरू...

श्रीगणेश बड़केश्वर महादेव गोशाला धाम में गोकृपा कथा 16 दिसंबर से शुरू होगी

रिंगनोद:-(योगेशगवरी) रिंगनोद नगर के समीप ग्राम भोपावर के माही तट पर स्थित श्रीगणेश के बडकेश्वर महादेव गौशाला धाम पर गोकृपा कथा 16 दिसंबर साध्वी शनिवार से 22 सरस्वती दीदी दिसंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिसमें कथावाचक साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदी कथा का वाचन करेगी। आयोजन समिति के मुख्य यजमान रमेशचंद्र मूलचंद मारू भोपावर वालों ने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह भव्य कलश यात्रा एवं मां माही चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद कथा प्रारंभ होगी। जो 22 दिसंबर तक चलेगी। कथा में प्रतिदिन आरती, महाप्रसादी वितरण किया जाएगा प्रतिदिन धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आसपास के क्षेत्र भोपावर, बिछिया, पटलावदिया, फुलगावड़ी, बड़ोदिया, खमालिया, कुमारपाट, खरेली इमलीपुरा, सुल्तानपुर, बोरखेड़ी, नयापुरा, गोलपुरा, मोडीपाड़ा, चालनी, मिंडा, रिगनोद, गुमानपुरा, रतनपुरा, कंजरोटा, सरदारपुर, एव राजगढ़ एवं अन्य नगरों के हजारों गोभक्त और श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!