रिंगनोद:- (योगेश गवरी) सोमवार को पड़वा के अवसर बड़ी हर्ष उल्लास के साथ गोहरी पर्व मनाया गया जिसे देखने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं मन्नत धारी आदिवासी जमीन पर लेटे और उनके ऊपर से गायें गुजरती चली गईं। मान्यता है कि गोपालक मन्नत उतारने के लिए गाय के पैरों के नीचे लेटते हैं और गाय उन्हें रौंद दे तो खुद को भाग्यशाली समझते हैं। जिसे देखने के लिए आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर इस गोहरी पर्व का आनंद लेते हैं