झाबुआ बड़ी खबर…
थांदला विकासखंड के ग्राम बहादुर पड़ा में लगतार हो अतिवृष्टि से तालाब फूटा
,तालाब फूटने से 4 से 5 ग्रामीण बहने की सूचना 1 ग्रामीण का शव मौके से किया बरामद,
स्थानी राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर
तो वही दूसरी और जिले के पलवाड़ क्षेत्र में मध्य प्रदेश से गुजरात को जोड़ने वाला अनास नदी ग्राम पतरा में बना ब्रिज भारी बारिश के कारण टूटा, मध्य प्रदेश से गुजरात जाने वाले वाहनों को देमारा रोड पर किया गया डायवर्ट,आसपास के ग्रामों का संपर्क ब्रिज टूटने की वजह से हुआ बन्द कोई जनहानि नही, झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र की घटना! पास ही में एक और तालाब की पाल कमजोर होकर टूटने की सूचना इस वजह से राहत एवं बचाव कार्य में हो रही देरी, झाबुआ जिले में लगातार 40 घंटे से हो रही बारिश मौसम विभाग ने अभी तक एक दिन में 12 इंच बारिश की दर्ज, जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी!