Homeझाबुआकल्याणपुरानिबंध प्रतियोगिता व विधिक साक्षरता का हुआ आयोजन

निबंध प्रतियोगिता व विधिक साक्षरता का हुआ आयोजन

कल्याणपुरा। हिन्दी सप्ताह (14 से 20सितम्बर 2023) अन्तर्गत 15सितंबर 2023 शुक्रवार को क्रिएटिव कॉन्वेंट स्कूल कल्याणपुरा में निबंध प्रतियोगिता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि माननीय विशेष न्यायाधीश श्रीमान विवेकसिंह जी रघुवंशी ज़िला विधिक सहायता अधिकारी श्री मान सागर अग्रवाल एवं ज़िला अधिवक्ता श्री मान विश्वास शाह थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर, दीप प्रज्वलन के साथ माल्या अर्पण, अतिथियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की छात्राओं कु. मेघा जैन व रोहिणी परमार द्वारा अतिथियों का तिलक कर माल्या अर्पण से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में अपने उदबोधन में माननीय विशेष न्यायाधीश द्वारा “नालसा”(बच्चो की मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर के साथ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उक्त शिविर के माध्यम से मुख्य अतिथि एवम,विशेष अतिथियो द्वारा विद्यार्थियों को ” पोक्सो एक्ट 2012 यौन अपराधो से बच्चो का संरक्षण अधिनियम ” पर जानकारी दी गई।

निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. वैशाली सिंगोड , द्वितीय स्थान कु. ज्योति भाबोर, एवं तृतीय स्थान कु. नविता नर्गेश रहे।

अंत में संस्था प्रमुख श्री अरूण डामोर द्वारा माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय श्रीमान विवेक सिंह रघुवंशी जी का सम्मान शाल श्रीफल एवं संविधान की उद्देशिका भेद कर आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री जेवियर डामोर सर द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!