Homeझाबुआथांदलाथांदला विधानसभा में कांग्रेस- बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने...

थांदला विधानसभा में कांग्रेस- बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी आगामी चुनाव में सफलता के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 

थांदला विधानसभा में कांग्रेस- बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी आगामी चुनाव में सफलता के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

 

 

 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए प्रदेश में जहां कांग्रेस- बीजेपी दोनों पार्टियों के नेता चुनाव जीतने के लिए लगे है। वहीं इसी बीच दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी की निगाहें भी मध्य प्रदेश पर टिक गई है। झाबुआ संयुक्त सचिव मुख्तियार पठान इन दिनों थांदला विधानसभा में दौरा करके पार्टी की मजबूत नींव जमाने का प्रयास कर रहे है मुख्तियार पठान ने आगे कहा कि अभी नाम बताना जल्दबाजी होगी, लेकिन मैं यह बताना चाहूंगा कि थांदला विधानसभा में ऐसी कई पॉलिटिकल फैमिलीज के मेंबर हमारे साथ आने के लिए तैयार है, जिनका परिवार वर्षों से थांदला विधानसभा की सियासत में कदम जमाए हुए है।आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव मुख्तियार पठान का कहना है कि स्वच्छ छवि के नेता पार्टी के संपर्क में है जिसमें कांग्रेस बीजेपी के नेता आम आदमी पार्टी से संपर्क किया है। फिलहाल किसी के नाम का खुलासा नहीं करेंगे लेकिन जल्द ही पार्टी से जुड़ने वाले सभी नेताओं की जानकारी जनता के समक्ष रखी जाएगी। मुख्तियार पठान ने कहा है कि कांग्रेस बीजेपी आपसी लड़ाई में लगी है ऐसे में आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र में सबसे अच्छा विकल्प बनकर सामने आएगी ताकि लोग पार्टी से जुड़ सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!