Homeझाबुआपेटलावदगुरुकुल एकेडमी में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया मुख्य...

गुरुकुल एकेडमी में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सांसद गुमान सिंह डामोर

 

संवाददाता @-सुनील खोड़े
————————————
पेटलावद। गुरुकुल अकादमी पेटलावद में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रतलाम- झाबुआ अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर ने कार्यक्रम में शिरकत की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्रधान अध्यापक सत्यनारायण भाटी उपस्थित रहे, इसी के साथ ही सेवानिवृत्त आई.ए.एस श्रीमती सूरजबेन डामोर और नगर के गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी व जनप्रतिनिधि उपस्थित मैं पहुंचे थे कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी मुकुट चौहान ने की कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू हुआ । बच्चों द्वारा गणेश वंदना , महाभारत थीम , शिक्षक दिवस थीम के ऊपर बहुत ही सुंदर वह अद्भुत प्रस्तुतियां दी
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में संचालक आकाश चौहान ने गुरु के बारे में बताते हुए कहा कि गुरु से बड़ा दुनिया में कोई नहीं हो सकता हमें अगर कामयाबी हासिल करना है तो गुरु की आज्ञा का पालन करना होगा । कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री भाटी जी ने कहा कि अनुशासन कड़ी मेहनत और लगन से हमें सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाते हैं।वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कि जिस प्रकार कुमार मिट्टी से बर्तन बना देता है इस प्रकार शिक्षक भी बच्चों का भविष्य गढ़ता है, उन्होंने कहा कि मैं जो कुछ भी आज हूं अपने शिक्षकों के आशीर्वाद से बना हूं, उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब मेहनत करो स्वयं और माता-पिता शिक्षकों का नाम रोशन करो । आभार प्रदर्शन प्राचार्य अतुल मेहता द्वारा किया गया कार्यक्रम की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!