मुख्यमंत्री से भेंटकर उनसे राजगढ़ आने का निवेदन किया गया।
के समाज के लिए मांगलिक भवन लिए जमीन उपलब्ध कराने के के लिए ज्ञापन दिया
सरदारपुर:- (योगेश गवरी) संत श्री रविदास समाज मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने वर्तमान कुलगुरु संत श्री किशनदास महाराज के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें राजगढ़ आने का निमंत्रण दिया। सागर जिले के पास बन रहे संतश्री रविदास महाराज के तीर्थ के संबंध में धन्यवाद ज्ञापित करने संतश्री के साथ ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मण डामेचा भोपाल पहुंचे थे। | मुख्यमंत्री को पौधा भेंटकर डामेचा ने राजगढ़ के नवीन सरकारी अस्पताल भवन का लोकार्पण करने का निवेदन किया। श्री महावीर हनुमान गोशाला आश्रम में 108 कन्याओं के निश्शुल्क विवाह के संबंध में जानकारी दी। डामेचा ने मुख्यमंत्री से राजगढ़ सहित बदनावर और धार की जगह पर ट्रस्ट मंडल को भूमि आवंटित करने की बात की
ताकि समाज के बेरोजगार युवाओं के लिए दुकान निर्माण, बच्चों के लिए विद्यालय और रोजगार प्रशिक्षण केंद्र सहित सामूहिक मांगलिक भवन आदि का निर्माण किया जा सके। ट्रस्ट मंडल सचिव शंकरलाल सोलंकी प्रधान संरक्षक डॉक्टर लक्ष्मण गवरी उपाध्यक्ष रतनलाल चौहान, सदस्य सुशील डामेचा आदि उपस्थित थे।