Homeझाबुआपेटलावदभ्रष्टाचारी सचिव मांगीलाल बिलवाल निलंबित...विभागीय जांच के आदेश जारी.... ग्राम पंचायत करडावद...

भ्रष्टाचारी सचिव मांगीलाल बिलवाल निलंबित…विभागीय जांच के आदेश जारी…. ग्राम पंचायत करडावद में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किया था गोलमाल –  इधर….!!! जिले में पंचायत सचिव की सेवा में रहते हुए मृत्यु हो जाने पर 4 सचिवों के परिवार के सदस्यों को दी गई अनुकंपा नियुक्ति – 

भ्रष्टाचारी सचिव मांगीलाल बिलवाल निलंबित…विभागीय जांच के आदेश जारी…. ग्राम पंचायत करडावद में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किया था गोलमाल – 

इधर….!!! जिले में पंचायत सचिव की सेवा में रहते हुए मृत्यु हो जाने पर 4 सचिवों के परिवार के सदस्यों को दी गई अनुकंपा नियुक्ति – 

शान ठाकुर, वॉइस ऑफ झाबुआ 

झाबुआ — जिला पंचायत सीईओ द्वारा पेटलावद जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत करडावद में तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव मांगीलाल बिलवाल को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अनियमित राशि जारी किए जाने के संबंध में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है… सचिव बिलवाल द्वारा कारण बताओ नोटिस का जवाब भी गोलमाल तरह से दिया जा रहा था…जिस पर दोषी मानते हुए सचिव बिलवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं….

अनुकम्पा नियुक्ति –

01 – ग्राम पंचायत बलोला, जनपद पंचायत रामा मे सेवारत पंचायत सचिव स्व० गटटूसिंह डामोर की सेवा मे रहते 11 अगस्त, 2020 मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप उनके स्थान पर उनके पुत्र तुषार पिता स्व. गट्टूसिंह डामोर को ग्राम पंचायत पालेडी में पंचायत सचिव की अनुकम्पा नियुक्ति दी गई।

 

02 – ग्राम पंचायत सनोड जनपद रानापुर में सेवारत पंचायत सचिव स्व. भूरसिंह मछार की सेवा मे रहते 03 फरवरी, 2022 मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप उनके स्थान पर उनके पुत्र अभिषेक मछार को ग्राम पंचायत बगईबडी में पंचायत सचिव की अनुकम्पा नियुक्ति दी गई।

 

03 – ग्राम पंचायत रातीमाली जनपद पंचायत रामा में सेवारत पंचायत सचिव स्व. माधोसिंह डाबर की सेवा मे रहते 06 अगस्त, 2022 को मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप उनके स्थान पर उनके पुत्र विकास डाबर को ग्राम पंचायत भूराडाबर में पंचायत सचिव की अनुकम्पा नियुक्ति दी गई।

                        

04 – ग्राम पंचायत तारखेड़ी जनपद पेटलावद में सेवारत पंचायत सचिव स्व. हेमंत गरवाल की सेवा मे रहते 17 जनवरी, 2023 को मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप उनके स्थान पर उनकी पत्नी श्रीमती आशा गरवाल को ग्राम पंचायत बेगनबड़ी में पंचायत सचिव की अनुकम्पा नियुक्ति दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!