अक्षय चौहान खवासा
खवासा:- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में खवासा में सुबह स्कूल के बच्चों द्वारा नगर में प्रभात फेरी निकाली गई इस दौरान हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय,वंदे मातरम,विजय विश्व तिरंगा प्यारा,झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि देशभक्ति गीत के नारों से गूंज उठा नगर। प्रभात फेरी बालक हाई सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होती हुई हनुमान मंदिर चौक पहुंचे जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा झंडा वंदन का आयोजन किया गया। जिसमें झंडा वंदन मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता शांतिलाल पाटीदार (बीडीओ साहब) द्वारा ध्वजारोहण करवाया। झंडा वंदन के पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। स्कूल के बच्चो ने वाद यंत्रों के माध्यम से सलामी दी गई। इस दौरान एबीवीपी के नगर मंत्री मनीष सेन,नगर उपाध्यक्ष रवि सेन, साहिल मालवीय, नगर सह मंत्री पवन पाटीदार हर्षल पाटीदार, मोहित पाटीदार, कीड़ा प्रमुख रौनक पाटीदार कला मंच प्रमुख रोहित प्रजापत, एसएफएस प्रमुख देवेंद्र पाटीदार, विशाल मालवीय, अक्षय चौहान,संभूलाल चंद्रावत आदि नगरवासी सहित वरिष्ठ जन उपस्थित थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद प्रभात फेरी जैन मंदिर,राम मंदिर,बाजना रोड होते हुए पंचायत भवन पहुंची वहा ग्राम पंचायत सरपंच गंगा बाई खराड़ी ने झंडा वंदन किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष माया देवी प्रेम सिंह चौधरी,उपसरपंच मनोहर बारिया,पूर्व सरपंच रमेश बारिया,सरपंच प्रतिनिधि शंकर खराड़ी,सचिव कांतिलाल परमार सहित ग्राम पंचायत के समस्त पंच,जनप्रतिनिधि,स्कूल शिक्षक,नगर वासी,पत्रकार गण,स्कूली बच्चे आदि उपस्थित थे।भूतपूर्व सरपंच नागजी भाई के पुत्र के निधन पर पंचायत द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम निरस्त किया गया एवं 2 मिनट की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की इसके बाद कार्यक्रम का समापन किया।
