Homeझाबुआथांदलामदरसा मुस्तफाईया में मुस्लिम पंच सदर द्वारा फहराया गया तिरंगा ...

मदरसा मुस्तफाईया में मुस्लिम पंच सदर द्वारा फहराया गया तिरंगा हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे के साथ बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर निकाली प्रभात फेरी

मदरसा मुस्तफाईया में मुस्लिम पंच सदर द्वारा फहराया गया तिरंगा

 

हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे के साथ बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर निकाली प्रभात फेरी

 

 

थांदला – पूरा देश इस समय आज़ादी के जश्न में डूबा हुआ है। आज 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी दफ्तर, मदरसों, स्कूल,कॉलेज,चौराहों और घरों पर शान से तिरंगा लहराया गया। सभी ने स्वतंत्रता की उस ताकत को महसूस किया । थांदला में मुस्लिम समाज की स्कूल मदरसा मुस्तफाईया में भी शान के साथ तिरंगा फहराया गया। जश्ने आजादी के मौके पर मुस्लिम समाज के सदर हस्मतुल्लाह पठान द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया । मदरसा मुस्तफाईया के विद्यार्थीयो द्वारा प्रभात फेरी निकाले के बाद स्कूल कमेटी द्वारा मिठाई भी बांटी गई।

मुस्लिम पंच सदर हस्मतुल्लाह पठान ने यौमे आजादी के बारे में बताया की तिरंगा हमारी आन,बान और शान है। यौमे आज़ादी का दिन हम सभी के लिए बहुत खास है। हमारे बुजुर्गों की कुर्बानी की वजह से हमें यह दिन देखने को मिला है।

जश्ने आजादी के इस प्रोग्राम में मौलाना इस्माइल बरकाती, मौलाना कुद्रतुल्लाह खान,फरजमान पठान,मुख्तयार खान, अब्दुल समद खान,हाज़ी मो. सईद खान, इरफ़ान पठान, हाज़ी मो.अकबर खान सिराज खान,रियाज़ मोहम्मद खान,नूरजमान पठान, नादिर शाह,जाकिर खान,लियाकत खान,नासिर खान,इरफान क़ादरी,शेरदिल पठान,अमजद पठान सिद्दिक खान, मोबिन खान, आदि मुस्लिम समाज जन व बड़ी संख्या में मदरसा व स्कूल के बच्चे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!