Homeधाररिंगनोदपुलिस अधीक्षक ने थाना सरदारपुर के ग्राम पंचायत गुमानपुरा में निकाली तिरंगा...

पुलिस अधीक्षक ने थाना सरदारपुर के ग्राम पंचायत गुमानपुरा में निकाली तिरंगा यात्रा, ग्राम वासियों को दिया हर घर तिरंगा का संदेश,पुलिस अधीक्षक ने ग्राम वासियों को दिए तीन सूत्र नशा मुक्ति, नारियों का सम्मान एवं शिक्षा

रिंगनोद:- (योगेश गवरी)

रिंगनोद नगर के समीपस्थ ग्राम गुमानपुरा में धार ज़िला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा सोमवार 14 अगस्त को थाना सरदारपुर की चौकी रिंगनोद क्षेत्र में ग्राम पंचायत गुमानपुरा में ग्राम वासियों को घर-घर तिरंगा का संदेश देकर तिरंगा यात्रा पूरे गांव में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पूरे पारंपरिक तौर तरीके से ग्राम वासियों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देकर सभी को हर घर तिरंगा लगाने का संदेश देकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा ग्राम वासियों को तीन महत्वपूर्ण सूत्र दिए गए एवं उनका पालन करने के लिए आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से शराब ना पीने अपने नई उम्र के बच्चों को शराब से दूर रखने के लिए आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा नारियों के सम्मान के प्रति लोगों को विशेष रूप से जागरूक रहने के लिए आह्वान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा से जोड़ने के लिए आह्वान किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा खाटला बैठक के माध्यम से गांव के सभी ग्राम वासियों को आजादी के अमृत महोत्सव में अपना योगदान देने एवं आजादी की महत्ता के प्रति अवगत कराते हुए शुभकामना संदेश दिया एवं बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्रगीत भी गाया।

उक्त तिरंगा यात्रा एवं खाटला बैठक के आयोजन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप खन्ना, थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत, रक्षित निरीक्षक पुरषोत्तम विश्नोई, चौकी प्रभारी जगदीश निनामा एवं ग्राम पंचायत गुमानपुरा के सरपंच, पंच, तडवी, पटेल सहित सभी गणमान्य नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने रिंगनोद तलाईपुरिया कालोनी स्थित भारत माता मंदिर पहुंचकर भारत माता के दर्शन किए व ग्रामीणों से चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!