Homeझाबुआखवासाआए दिन सोशल मीडिया का शिकार हो रहे युवा,नए नंबर से वीडियो...

आए दिन सोशल मीडिया का शिकार हो रहे युवा,नए नंबर से वीडियो काल करके अश्लील तस्वीर बता कर करते है ब्लेकमेल

रितिक परमार

आजकल वाट्सएप और फेसबुक के जरिये वीडियो कॉल करके एक बहुत बड़ा स्कैम किया जा रहा है जहां आपके फेसबुक पर नए id से लड़की की रिक्वेस्ट आती हे और फिर आप से धीरे धीरे संदेश के माध्यम से बातचीत करती है फिर आपको अनजाने नम्बर से कॉल आता है और फिर आपकी फ़ोटो या वीडियो को कैप्चर करके उसे मॉर्फ किया जाता है और न्यूड फोटो या वीडियो में तब्दील किया जाता है और उसे वायरल करने की धमकी दी जाती है फिर पैसे ऐंठे जाते हैं. कई लोग अपने न्यूड फोटो या वीडियो देखकर, बदनामी होने से डर जाते हैं और ब्लैकमेलर को उनकी मांगी कीमत देने को मजबूर हो जाते हैं. देशभर में कई लोग ऐसे है जो इस स्कैम का शिकार हो चुके हैं खवासा से भी कई लोग इसका शिकार हो गए हे और उन्होंने ब्लैक मेलर के खाते में पैसे डाले। खवासा के एक युवक के पास एक लड़की का विडीयो कॉल आया और उसने उक्त लड़के को अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने को कहा लड़के ने अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने से माना कर दिया लेकिन लड़की ने स्वयं के प्राइवेट पार्ट लड़के को वीडियो कॉल पर दिखाए ओर स्क्रेन विडीयो करके उक्त लड़के को ब्लैकमेल करने लगी 5000 रुपये मांगने लगी हालांकि उक्त लड़के द्वारा सजक ता दिखाते हुवे खवासा चौकी पर उसके साथ हुई घटना की जानकारी दे दी गई।

वॉइस आफ झाबुआ आप सभी पाठको से अपील करता है की किसी भी अनजान नंबर से वीडियो काल न उठाए अगर आप के साथ ऐसा कभी गलती से हो जाता है तो आप डरे नही इसकी सूचना नजदीक पुलिस को दे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!