Homeझाबुआपेटलावदफिर उठी भील प्रदेश की मांग....आदिवासी संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम दिया...

फिर उठी भील प्रदेश की मांग….आदिवासी संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन –

 

वॉइस ऑफ़ झाबुआ सुनील खोड़े
—————————————–
पेटलावद। आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले से लगातार भील प्रदेश की मांग उठ रही है… एक बार फिर भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा द्वारा भील प्रदेश की मांग को उठाया गया है…जिसको लेकर पेटलावद में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा द्वारा एक रैली निकाली गई और फिर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम 36 सूत्रीय मांगो के साथ एक ज्ञापन सौंपा गया।

दरसअल भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा द्वारा कई वर्षों से 18 जुलाई को एक साथ पूरे मध्यप्रदेश में भील प्रदेश की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिए जाते हैं, जिस क्रम में आज पेटलावद सहित चार राज्यों में भील प्रदेश की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपे गए है। ज्ञापन के पूर्व पेटलावद में युवाओं द्वारा एक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। और रैली के रूप में सभी तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन का वाचन किया गया। जिस पश्चात राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!