Homeधारसरदारपुरसीधी मे आदिवासी युवक के साथ हुई घटना के विरोध मे युवक...

सीधी मे आदिवासी युवक के साथ हुई घटना के विरोध मे युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। 

सीधी मे आदिवासी युवक के साथ हुई घटना के विरोध मे युवक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। 

बालुसिंह बारिया

सरदारपुर।प्रदेश के सीधी मे भाजपा विधायक केदार शुक्ला के विधायक प्रतिनिधी प्रवेश शुक्ला द्वारा आदिवासी युवक के साथ विगत दिवस की गई अमानवीय घटना के विरोध मे मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के मार्गदर्शन मे युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चैधरी एवं युवा नेता शिवांग ग्रेवाल के नैतृत्व मे युवक कांग्रेस द्वारा गुरूवार को सरदारपुर बस स्टैण्ड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ता शिवराज सरकार हाय-हाय, आदिवासी विरोधी शिवराज सरकार के नारे लगा रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चैधरी ने कहा कि प्रदेश मे भाजपा सरकार मे आदिवासियो पर निरंतर अत्याचार हो रहे है सीधी की घटना ने भाजपा की आदिवासियो के प्रति मानसीकता को प्रदर्शित किया है। पुतला जलाते समय युवक कांग्रेस के सरदारपुर ब्लाॅक अध्यक्ष अर्जुन गेहलोत, अमझेरा ब्लाॅक अध्यक्ष धीरज पाटीदार, जिला महासचिव जीवन धाकड, लखन परमार, तुषार गौराना, जितेन्द्र पाटीदार, रायचन्द डामर, नंदराम सिंगार, सुनील कटारा आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से दौलत परमार ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!