खाकी वर्दी हुई फिर शर्मसार,पुलिस वालों ने महिला को थाने में जमकर पीटा
पूछताछ के नाम पर महिला की बेरहमी से पिटाई, पुलिसवालों पर मामला दर्ज

इंदौर – खाकी हुई फिर शर्मसार महिला को पूछताछ के नाम पर थाने पर बुलाकर पुलिस के द्वारा की गई जमकर पिटाई दरअसल इंदौर तिलक नगर थाने के अंतर्गत महिला को थाने पर पूछताछ के नाम पर बुलाकर पुरुष व महिला आरक्षक द्वारा थाने पर जमकर पिटाई गिरी जिससे महिला बुरी तरीके से घायल हुई है । पीड़ित महिला ने तिलक नगर थाने में आरोपी पुलिस वालों पर एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है । फिलहाल तिलक नगर थाना पुलिस ने आरक्षक कुलदीप व महिला आरक्षण के खिलाफ धारा 323,294,330 व 34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को दिए शिकायती आवेदन में बताया गया की मैं प्रार्थिया रचना शर्मा पति सुनिल शर्मा उम्र 46 साल निवासी बृजेश्वरी एक्सटेशन सियाहाना रोड हाल मुकाम 6 महावीर मार्ग धार (म.प्र) पर निवास करती है मेरे विरूध्द कि गई चोरी की शिकायत के संबंध में पूछताछ के लिये दिनांक 02.07.2023 को करीब दोपहर 12:00 मुझ प्रार्थिया को बाना तिलकनगर में बुलाया गया कुछ देर की पूछताछ उपरान्त मुझे व मेरे भाई को अलग अलग कमरों में या गया लगभग 3:00 बजे एक महिला आरक्षक के साथ मुझे उपर कमरे में ले जाया गया वहाँ पर मेरे साथ काफी वर्वरता से निली शर्ट वाले व्यक्ती जिसका नाम कुलदीप है ने चोरी गये पैसों को कबुलने के संबंध गड्डो से मारपीट की एवं महिला आरक्षक जिसके दांतों में तार लगा था द्वारा भी डंडो से मारा गया। मेरी जीवने की आवाज परिवारजनो तक पहुंचने के उपरान्त भी मारपीट नहीं रोकी गयी एवं थाने का दरवाजा अन्दर से बंद कर लिया गया । एवं किसी को मेरी सहायता के लिये आने नहीं दिया गया मेरे उपरान्त मेरे भाई यश द्विवेदी के साथ भी आरक्षक कुलदीप द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई मेरे दोनो हाथी दोनो पैरो की जाघो व अन्य जगह पर गंभीर चोटे आयी है एवं मेरे कंधे के पीछे की हड्डी भी टुटी है। कृपया मेरी शिकायत आवेदन पत्र पर कार्यावही करने का कष्ट करें।