
रीतू राज
अलीराजपुर
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल जी के अलीराजपुर जिले के प्रथम आगमन पर जिले भर के आम आदमी पार्टी के पधाधिकारी और कार्यक्रताओं में उत्साह की लहर है ।प्रदेश अध्यक्ष का अलीराजपुर दौर का कार्यक्रम तक हो चुका है ।जिसमे दिनांक 13, को आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल झाबुआ से राणापुर के रास्ते अमनकुवा से आजाद नगर भाभरा में समय 9 बजे देश के महान वीर सपूत अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद को श्रद्धासुमन अर्पित करेगी जिनके साथ प्रदेश भर के आम आदमी पार्टी के प्रदेश के नेता सामिल होंगे आजाद भूमि पर आम आदमी पार्टी की अलीराजपुर जिले के टीम की ओर से आजाद नगर में दिलीप सिंह भूरिया और उनकी पूरी टीम उनका नगर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत करेंगे ।साथ ही आजाद नगर भाभरा से रेली के रूप में अलीराजपुर पहुंचेगी जहा स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता होगी और स्वागत होगा साथ ही प्रदेश अध्यक्ष बाइक रैली में भी शिरकत करेंगी जिसमे जिले भर के आम आदमी पार्टी कार्यक्रता सामिल हो रहे है साथ ही रेली के दौरान आदिवासी समाज के भगवान बिरसा मुंडा की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी ।जिसको लेकर आज आम आदमी पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के कार्यक्रताओं और पाधधिकारियों को महत्वपूर्ण जवाबदारिया सोपी गई है और इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यक्रता को रेली में लाने की जवाबदारी दी गई । बैठक में आगामी 13 तारिक को प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की इस बैठक में रतलाम झाबुआ अलीराजपुर लोकसभा सयुक्त सचिव दिलीप सिंह भूरिया जिला अध्यक्ष राकेश जमरा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप डावर ,जिला सचिव हिरला चौहान , जिला सयुक्त सचिव रिंकेश पटेल , जिला अध्यक्ष एसटी हीरालाल पटेल,मालू मौर्य मंगेश पटेल ,रामसिंह , सुनील तोमर सोसल मीडिया प्रभारी आदि आम आदमी पार्टी कार्यक्रता सामिल हुवे।