आगजनी से पीड़ित परिवार के लिए आगे आया भील सेना संगठन ।
पीड़ित परिवार को राशन बर्तन सहित अन्य राहत सामग्री ओर राशी का कराया इंतजाम ।
दिलीप सिंह भूरिया
आजाद नगर भाभरा
आजाद नगर के ग्राम पंचायत सेजावाडा मे गत दिनो नाथिया गणावा बारी फलिया के मकान मे अज्ञात कारणो से आग लग गई थी जिसमे मकान मे रखा जरूरत का सारा सामान जलकर राख हो गया था। जिसकी सूचना भील सेना संगठन संस्थापक शंकर बामनिया ओर भदू पचाया को लगी उन्होने तुर॔त अपने कार्यकर्ताओ के साथ सेजावाडा पहूचकर पीडीत परिवार को अनाज बर्तन ओर नगद राशि सहित अन्य राहत साम्रगी उपलब्ध करायी भील सेना संगठन संस्थापक शंकर बामनिया ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद करने की बात कही बामनिया ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा के आने वाले दिनो मे बारीश आने वाली है पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आवास ओर अन्य मदद दी जाए । भील सेना संगठन की ओर से राहत साम्रगी के रूप मे 50 किलो मक्का 50 किलो गेहू 25 किलो चावल 15 किलो शक्कर 15 किलो तेल का डिब्बा दैनिक उपयोग मे आने वाले बर्तन कंबल दरी चादर सहीत 5000 रूपये नगद पीड़ित परिवार को दिये इस दोरान भील सेना के प्रदेश अध्यक्ष रमेश बघेल जिलाध्यक्ष चतरसिंह मंडलोई सारींग बामनिया केनसिह विकेश सिंधार महेश बामनिया रघुनाथ गणावा नरेश गणावा देवल गणावा शरद गणावा निलेश गणावा करण गणावा विणू खराडी सूरेश वसूनिया कमलेश परमार दिपक गणावा सहित अन्य भील सेना संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।