

दिलीप सिंह भूरिया आजाद नगर भाभरा
अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्मता से निगाह रखी जा रही थी इसी क्रम में रात दिनांक 31 मई 2023 को बरझर चौकी प्रभारी शिवा तोमर को अवैध शराब परिवहन कर गुजरात ले जाने की सूचना मिली । जिस पर बरझर चौकी प्रभारी शिवा तोमर के द्वारा तुरन्त कार्यवाही करते हुए अपने नेतृत्व में अवैध शराब परिवहन करने वाले वाहन की घेराबंदी कर बरझर शिव मंदिर के आगे मंडोर रोड़ पर नाकाबंदी की
थोड़ी देर बाद एक कार आती हुई दिखाई दी जो पुलिस को खड़ा देख गाड़ी पलटा कर भागने लगे तभी पुलिस ने वाहन का पीछा कर वाहन को रोका ओर तलासी लेने पर 3 अपराधी ओर 17 पेटी अवैध शराब एवं गाड़ी XUV 500 बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी जप्त की।
पकड़े गए आरोपी अनिल पिता प्रदीप तड़वी उम्र 25 साल , मुकेश पिता जयंती तड़वी उम्र 20 साल , शंकर पिता नागरसिंग तड़वी 16 साल निवासी आगासवाणी पटेल फलिया थाना धानपुर जिला दाहोद।
पुलिस टीम के द्वारा पकड़े गए तीनो आरोपियों को घटनास्थल से वाहन को आजाद नगर भाबरा थाने लाया गया।
तीनो आयोपियो को गिरफ्तार कर थाना आजाद नगर में अपराध क्रमांक अप. क्र. 190/2023, धारा 36(2) ,46 आबकारी एक्ट के दर्ज करते हुए अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त्त XUV500 वाहन कीमत 8 लाख रुपये व बियर माउंट 6000 कुल मात्रा 204 बल्क लीटर , कीमत 40 हजार 8 सौ रुपये की जप्त की गई
कार्यवाही में बरझर चौकी प्रभारी शिवा तोमर , ऐ एस आई संतोष सिंह राजपूत , आरक्षक दिनेश ,आरक्षक सयाराम का सहयोग रहा ।