अक्षय चौहान, खवासा
भारत देश में हिंदू मान्यता अनुसार चार धाम यात्रा करना बड़ा सौभाग्य की बात है इस यात्रा का विशेष महत्व है परिजन द्वारा यात्रा पर जाने पर धूमधाम से विदाई दी जाती हे आने पर धूमधाम से स्वागत किया जाता है। चार धाम यात्रा पर खवासा निवासी 16 तीर्थयात्री जिसमें राठौड़ समाज से 10 यात्री,पाटीदार समाज 2 यात्री, बैरागी समाज 2 यात्री,कहार समाज से 2 यात्री शामिल हुए थे। जब चार धाम की यात्रा दो माह में करके अपने घर लौटे तो नगर वासियों एवम परिजनों ने ने पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तीर्थयात्री द्वारा सबसे पहले उज्जैनमहाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद देशभर के विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करते हुए पुनः उज्जैन महाकालेश्वर पहुंचे जहां पर यात्रा का समापन किया। तत्पश्चात तीर्थ यात्री 30 मई को अपनी यात्रा समाप्त कर के खवासा पहुंचे। जहां स्थानीय रहवासियों ने सभी यात्रियों का ढोल धमके के साथ नगर में जुलूस निकालकर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुआ जुलूस निकाला गया।
यात्री से चर्चा
यात्री अंबाराम चौहान ने बताया की 2 महीने की यात्रा उनके लिए बहुत आनंदमय रही और इन्हे यात्रा के दौरान कोई भी परेशानी नही आई यात्रा करके अपना जीवन धन्य कर लिया
यात्रा संचालक से चर्चा
जय श्री राधे तीर्थ यात्रा एजेंसी के संचालक मुकेश धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि चार धाम की यात्रा करीब 55 दिन में पूरी हुई यात्रा के दौरान यात्रियों को 12 ज्योतिर्लिंग,21 पवित्र नदियों में स्नान,16 राज्यों की यात्रा,नेपाल काठमांडू की यात्रा,3 महासागर में स्नान,सहित करीब 80 स्थानों का यात्रियों को दर्शन का लाभ दिलाया गया जिसमें यात्री ने भी अपनी यात्रा आनंदमई के साथ पूरी की
यात्रा संचालक का किया सम्मान
चार धाम यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर यात्रा संचालक मुकेश धाकड़,बस ड्राइवर बाबा,बस स्टॉप का राठौड़ युवक परिषद द्वारा साल श्रीफल से सम्मानित करते हुए सफल यात्रा कराने पर उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।