
अक्षय चौहान, खवासा
खवासा:- माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा गुरुवार को हाई स्कूल व हाई सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमे कई छात्र को निराशा हाथ लगी तो कई ने जिले में अपना परचम लहरा कर अपने गांव व माता पिता का नाम रोशन किया। नगर की सत्य साईं कान्वेंट स्कूल ने एक फिर मारी बाजी। कक्षा 10वीं में माही पिता विजय पाटीदार 500 में से 438 अंक लाकर 87.6% प्रतिशत के साथ नगर में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवम अनिरुद्ध पिता निर्मलसिंह सिसोदिया 500 में से 433 अंक लाकर 86.6% प्रतिशत के साथ नगर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय के विद्यार्थी कु अदिती पिता संजय पाटीदार 500 में से 447 अंक लाकर 89.6% प्रतिशत के साथ नगर में प्रथम रहे। वाणिज्य संकाय गौतम गौरीशंकर कटारा 500 में से 409 अंक लाकर 81.8% प्रतिशत के साथ नगर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल की कक्षा 10वीं की बालिका ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
न्यू हाइट पब्लिक स्कूल खवासा में कक्षा 10वीं की अदिति पिता मुकेश बैरागी 500 में से 465 अंक 93% प्रतिशत लाकर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया गांव व माता पिता नाम रोशन किया। किशन पिता नरसिंह डामोर ने 500 में से 386 अंक लाकर 77% प्रतिशत लाकर संस्था में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा 12वीं में माही पिता विकाश पटेल 500 में से 403 अंक लाकर 81% प्रतिशत लाकर संस्था प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनिष्क पिता सुशील चोपड़ा 500 में से 348 अंक लाकर 70% प्रतिशत लाकर संस्था द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल का 10वी परिणाम 76% रहा एवम कक्षा बारहवीं का 57% परिणाम रहा।
संतरेसा स्कूल का 10वीं में 100% प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम रहा।
संतरेसा स्कूल का 10वीं में परीक्षा परिणाम 100% प्रतिशत रहा ।कक्षा 10वी में शिवम पिता जयंतीलाल चौहान ने 500 में से 420 अंक लाकर 84% प्रतिशत लाकर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवम आदित्य पिता मदन पाटीदार 500 में से 415 अंक लाकर 83% प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खवासा बालक स्कूल को सीएम राइस स्कूल का दर्जा मिलने के बाद और बिगड़ा स्कूल का परिणाम
खवासा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को वर्ष 2022 में सीएम राइस स्कूल का दर्जा प्राप्त हुआ जिसमें अभी स्कूल पुराने भवन में संचालित की जा रही है एवं नए भवन का कार्य चल रहा है। कक्षा 10वीं का स्कूल का रिजल्ट मात्र 15% रहा जिसमे 500 में से 355 अंक प्राप्त कर 71 प्रतिशत के साथ आशीष रमेश मेड़ा ने संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 12वी का रिजल्ट मात्र 11% रहा जिसमे दिव्यराज सरदार सिंह सोलंकी ने 500 में से 364 अंक प्राप्त कर 72.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं संदीप मुनिया ने 500 में से 345 अंक 69 प्रतिशत प्राप्त कर संस्था में दितीय स्थान प्राप्त किया। सबसे बड़ी बात यह हे की खवासा की इस स्कूल को सीएम राइस स्कूल का दर्जा मिला हे इससे इसका शिक्षा का स्तर बढ़ना चाहिए नही की घटना चाहिए परंतु इस बार हर वर्ष से इस वर्ष शिक्षा का स्तर और निचले स्तर पर गिर गया है जो कि परीक्षा परिणाम को देख कर आप पता लगा सकते हे।
शाला के प्राचार्य से चर्चा
संस्था के परिणाम के बारे मैं संस्था के प्राचार्य योगेश मोदी से चर्चा करी तो उनसे पूछा गया की संस्था को सीएम राइस का दर्जा मिलने के बाद और परिणाम असंतोष जनक रहा है तो उन्होंने बताया की स्कूल को अभी दर्जा मिला हे परंतु जिस प्रकार की व्यस्था होना चाहिए शिक्षक की वह अभी तक नही हो पाई है 12 अतिथियों शिक्षक के भरोसे चल रही है मात्र 1 रेगुलर शिक्षक है हमारे पास इस कारण परीक्षा परिणाम कम हुआ है। इसका सुधार जल्द किया जाएगा
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का 10 वी का परिणाम 21 प्रतिशत रहा जिसमे दीपिका बाबूलाल पाटीदार ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्था में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवम 73 प्रतिशत अंक के साथ विधा भानु कटारा ने संस्था में दितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूलों के प्राचार्य ने बधाई देते हुए बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की।
