10वी–12वी रिजल्ट इस दिन हो सकता है घोषित।
विद्यार्थियों के लंबे इंतजार के बाद आई खुश खबरी।
भोपाल।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए इंतजार के बाद एक अच्छी खबर है। जानकारी अनुसार 25 मई को बोर्ड की परीक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने की संभावना है। खबर है कि रिजल्ट संबंधी आधिकारिक आदेश 22 मई को माशिमं भोपाल द्वारा जारी किया जा सकता है। पहले 12वींं का रिजल्ट जारी होगा और फिर 10वीं के नतीजे आएंगे। हालांकि मंडल द्वारा अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तौर पर फाइनल डेट जारी नहीं की गई है।बता दे कि 2022-23 की बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं के 9.66 लाख और 12वीं के 8.57 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
टॉपर लिस्ट भी होगी घोषित
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 1 मार्च 2023 से 27 मार्च 2023 तक कक्षा 10 की परीक्षा 2023 और 2 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित की थी। दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर कुल 18 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था। MP बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे और वे जो असफल होते हैं, वे पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।