Homeझाबुआरायपुरियाजिलो मे लोगो के साथ नोकरी एंव लोन दिलाने के नाम से...

जिलो मे लोगो के साथ नोकरी एंव लोन दिलाने के नाम से धोखाघडी करने वाला आरोपी चढा रायपुरिया पुलिस के हत्थे  फर्जी पत्रकार के पास चार पांच आइडी कार्ड भी मिले 

जिलो मे लोगो के साथ नोकरी एंव लोन दिलाने के नाम से धोखाघडी करने वाला आरोपी चढा रायपुरिया पुलिस के हत्थे

 

फर्जी पत्रकार के पास चार पांच आइडी कार्ड भी मिले

 

परिवेश पटेल रायपुरीया

 

फरियादी हरीश मकवाना निवासी रायपुरिया द्वारा थाना आकर रिपोर्ट किया कि मन्दसौर निवासी कैलाश पोरवाल रतलाम जिले से आकर रायपुरिया मे रह रहा है तथा बडे बडे लोगो से पहचान होना बता रहा है तथा कई लोगो से लोन दिलाने एंव नौकरी दिलाने के नाम से धोखाघडी कर लाखो रूपये ले चुका है कि रिपोर्ट पर मामला धारा 420 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया तथा विवेचना के दौरान ग्राम रायपुरिया के सुन्दरलाल पाटीदार निवासी रायपुरिया, धनिया पिता हिरा डामोर निवासी डोकरवानी, राजेश पिता पिंजु भाबर निवासी फुलमाल, मोहन पिता मानसिह गरवाल मोहनकोट, बहादुर पिता बजेसिह मुणीया निवासी मोहनकोट की शिकायत की गई कि कैलाश पौरवाल निवासी मंन्दसौर द्वारा उनके साथ भी लोन दिलाने व नौकरी लगाने के नाम से लाखो रूपये ले चुका है तथा रतलाम जिले के मोहन पिता मानसिह गरवाल के साथ भी धोखाघडी कर लोन के नाम से पैसा लेकर रतलाम से भाग कर रायपुरिया आया जिसकी शिकायत मोहन द्वारा रतलाम के दो बत्ती थाने व दीनदयाल थाने पर की है अब रायपुरिया के लोगो के साथ धाखाघडी कर रायपुरिया से भागने कि फिराक मे है मामले की गंभीरता को देख मामले की जानकारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय को दी गई पुलिस अधीक्षक महोदय झाबुआ द्वारा तुरन्त प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अघीक्षक महोदय श्री प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन मे टीम का गठन कर कई जिले मे धोखाघडी करने वाले एंव नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा ऐठने वाले आरोपी कैलाश पौरवाल की गिरफतारी हेतु कार्ययोजना तैयार कि गई तथा सुश्री सोनु डावर एसडीओपी पेटलावद द्वारा निरन्तर मामले को मानीटर करते हुए आरोपी कैलाश पोरवाल जो कि रायपुरिया से भागने की तैयारी मे था को बस स्टेण्ड से ‍गिरफतार किया । जिसके कब्जे से लोगो के साथ धोखाघडी किये हुए पैसे रूपये 50000 एंव नकली पत्रकार का आईडीकार्ड, माईक, नकली विजिटींग कार्ड नकली सील सिक्के जप्त किये एंव आरोपी को न्यायालय पेश किय गया ।

सराहनीय कार्य:-

1-निरीक्षक राजकुमार कुन्सारिया

2-उनि अश्फाख खान

3-उनि महावीर वर्मा

4-प्रआर 29 अविनाश

5-प्रआर 475 विनोद

6-आर 555 सुरेश डाबर

7- आर 584 मुकेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!